फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ज्वार में कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत ज्वार में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इस दौरान भक्तों ने बैंड-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान निकाली गई विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पंडित आचार्य प्रदीप शास्त्री ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर 21 कन्याओं को माथे पर तिलक लगाकर यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मैड़ी, नैहरिया, लाहड़, ज्वार से होते हुए कथास्थल पर पहुंची। कथा 24 मई 2025 से 30 मई 2025 तक होगी कथा का समय तीन त बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान संदीप कुमार हुकुम सिंह महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें