राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा से की और फिर विभिन्न व्यायाम किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजय वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई। इसके बाद एनएसएस गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । विशिष्ट अतिथि ने स्वयंसेवियों को संगीत का महत्व बताते हुए कहा कि आज के समय में तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए संगीत को चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इसके बाद स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और फिर एक रैली निकाली गई । इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय में एनएसएस पार्क का निर्माण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान उपस्थित रहे ।