फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सत्यदेवानंद सरस्वती बोले- दंगलों में 16 साल के स्थानीय बच्चों को भी दिया जाए प्रोत्साहन

Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 03:32 PM IST

अखिल भारतीय संत परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक विडियो संदेश जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश की सभी दंगल कमेटियों से निवेदन किया है कि वो अपने दंगलों में अपने इलाके के 16 साल के बच्चों के प्रोत्साहन के लिए उनके लिए भी एक माली रखें। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि दंगल कमेटियां गांव तथा इलाके से धन इकट्ठा करके बड़े-बड़े बाहर के पहलवानों को निमंत्रण देकर बुलाती हैं और दंगल करवाती हैं। इससे काफी धन इनाम के रूप में देना पड़ता है। परंतु उस दंगल का कोई फायदा हमारे इलाके के छोटे-छोटे पहलवानों को नहीं मिलता। उन्हें एक दो कुश्ती देकर भेज दिया जाता है । लेकिन यदि इसकी जगह बड़ी माली और छोटी माली के साथ अगर अंडर-16 के बच्चों की भी माली रखें तो उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। उनकी रुचि भी इस खेल की तरफ बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह विचार लेकर वो सभी दंगल कमेटियों से मिलने का प्रयास करेंगे और इस कार्य को करने का निवेदन रखेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें