फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ने किया तीज उत्सव का आयोजन

हिमोत्कर्ष महिला मंच एवं संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की ओर से आयोजित दो दिवसीय तीज उत्सव का समापन बुधवार को हुआ। यह कार्यक्रम ऊना के एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने बच्चों तथा महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। दो दिवसीय उत्सव के दौरान रंगोली, मेहंदी, दही भल्ला, मालपुड़ा, पतेहड़ व खीर जैसी पारंपरिक खाद्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन अवसर पर इन सभी प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनूपा ठाकुर ने विजेता बच्चों को पुरस्कार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें