फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ब्रास बैंड नेशनल प्रतियोगिता के लिए संतोषगढ़ की छात्राएं कल होंगी रवाना

अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Dec 2024 04:28 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय संतोषगढ़ की छात्राएं जो की ब्रास बैंड में पूरे राज्य भर में प्रथम रही हैं। बुधवार की सुबह नेशनल लेवल के लिए लखनऊ रवाना होंगी। यह प्रतियोगिता लखनऊ में सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज रुचि खंड 1 लखनऊ उत्तर प्रदेश में होगी। जो कि 6 और 7 दिसंबर को होने जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या की 29 छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर बैंड के प्रदर्शन के लिए जा रही हैं। इनके साथ मैडम सोना कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता मैडम मोनिका प्रवक्ता हिंदी व डीपीई प्रवीण शर्मा इनके साथ जा रहे हैं। इन सभी को प्रिंसिपल कविता व अन्य अध्यापक ने अग्रिम बधाई दी है कि वह अच्छा प्रदर्शन करके वापस आए। रौनक लाल फिजिकल इंस्पेक्टर ने सुबह शाम कड़ी मशक्कत करके स्कूल की बच्चियों को ट्रेंड किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें