फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ ने चेताया, 17 तक मांगें नहीं मानीं तो सड़कों पर उतरेंगे

Krishan Singh Updated Fri, 10 Oct 2025 05:40 PM IST

हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस लाइन्स झलेड़ा में आयोजित बैठक में सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल भाटिया ने की, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। चमन लाल भाटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो 17 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी सडक़ पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें