फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामपुर बेली ब्रिज दो दिन रहेगा बंद, चंद्रलोक कॉलोनी मार्ग से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

ऊना के रामपुर स्थित बेली ब्रिज पर बुधवार से दो दिनों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान यातायात को चंद्रलोक कॉलोनी के वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि लोगों को आवाजाही में कम से कम परेशानी हो। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग पर यातायात सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ सड़क पर पहले से सूचना देने वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते मार्ग परिवर्तन की जानकारी मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जनहित और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। पुल पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात को पुनः सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें