प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेता रजत ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे समग्र विकास का बजट करार दिया है। कहा कि बजट देश के प्रत्येक वर्ग किसान, युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रजत ठाकुर ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में कहा कि इस बजट से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। बुनियादी ढांचे के विस्तार, कनेक्टिविटी में सुधार और रेलवे नेटवर्क के विस्तार से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का खाका है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।