फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: रजत राणा बोले- 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा होंगे सम्मानित

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजत राणा ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर समूचे जिले के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में 1000 से अधिक युवा ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यालय ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार से समाज का हर वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। ना तो युवाओं को रोजगार दिया गया है और ना ही महिलाओं के खाते में 1,500 प्रति महीना देने का फायदा कांग्रेस सरकार कर पाई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छलकपट की राजनीति करके लोगों को गुमराह करके सत्ता हासिल की है और वर्तमान में प्रदेश की जनता की उम्मीद पर खड़ा नहीं उतरे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें