फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना जिले में बारिश से माैसम हुआ कूल-कूल,लोगों को गर्मी से मिली राहत

ऊना जिले में बीते कई माह से पड़ रही गर्मी की मार से गुरुवार को एकाएक राहत मिली है। जिले के कई इलाकों में सुबह बारिश हुई। विशेष कर अंब और गगरेट के इलाकों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि, अधिकतर इलाकों में कुछ देर की बारिश हुई। लेकिन अंब और गगरेट में सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। बीते कई दिनों से जिले में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा था। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि अभी कुछ दिन जिले का मौसम खराब रह सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें