राजकीय महाविद्यालय ऊना में सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में पावरपॉइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके प्रस्तुति कौशल को निखारना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अशोक कुमार, आरटीओ ऊना रहे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. संजय वर्मा उपस्थित थे। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा के मार्गदर्शन में तथा विद्यार्थियों की पहल को प्रोत्साहित करते हुए आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन क्लब समन्वयक डॉ. मोनिका खन्ना तथा क्लब सदस्यों डॉ. गगनदीप, करण कुमार, डॉ. मोनिका ठाकुर, डॉ. शिवानी भगत और प्रो. अनु के सहयोग से किया गया। इस दौरान निरीक्षक के रूप में डॉ. रूचि शर्मा तथा निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. श्वेता शर्मा, प्रो. संजय शर्मा और प्रो. यशपौल ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।