फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के बाद कामकाज पर लाैटने लगे लोग, ऊना आईएसबीटी में यात्रियों की भीड़

त्योहारों का सीजन समाप्त होने के बाद अब लोग अपने-अपने कामकाज पर लौटने लगे हैं। इसी बीच ऊना स्थित आईएसबीटी में लगातार दूसरे दिन यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बस अड्डे पर विभिन्न रूटों के लिए टिकट लेने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने स्थिति को संभालने के लिए कई अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर भेजीं, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। निगम अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़,बद्दी, होशियापुर और दिल्ली रूट पर विशेष बसें चलाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें