उपमंडल बंगाणा की पंचायत लठियाणी के बंजाल गांव में पंचायत समिति के सदस्य जोगिंद्र देव आर्य को इस गांव के लोगों द्वारा पीने के पानी बार-बार शिकायतें कर रहे थे कि पानी पीने को नहीं मिल रहा है तो जोगिंद्र देव आर्य गांव में आए। गांववासियों से कहा कि जल्दी ही समाधान करने की कोशिश की जाएगी। मंगलवार को सुबह जल शक्ति विभाग के कमिर्यों के साथ बीडीसी सदस्य मौके पर गए तो पीने के पानी नलकों में आ रहा था जो कि पानी कि पर्याप्त मात्रा में नहीं है। आर्य ने गांव के लोगों से आह्वान किया कि पानी का सही ढंग से सदुपयोग करने को कहा और उन्होंने पानी के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ में ये भी कहा कि जल शक्ति विभाग का भी सहयोग करें। जल शक्ति विभाग की कोशिश रहती है कि सभी गांववासियों को पीने का पानी मिले। गांववासियों के पानी की समस्या का शीघ्र ही किया।