फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने ऊना में निकाली विरोध रैली

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के बैनर तले निगम पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर ऊना में विरोध रैली का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में 500 से अधिक पेंशनर मौजूद रहे। संगठन के प्रदेश महामंत्री रूपचंद शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी के पेंशनर अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई बार मांग उठ चुके हैं। हर बार नेताओं की तरफ से आश्वासन मिलने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। ऐसे में निगम को अपने जीवन के 30-30 साल देने के बाद भी आज पेंशनर अपने अधिकारों को लेकर भटक रहे हैं। इसके लिए प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर रमेश डोगरा, भूपेंद्र सिंह, करनैल सिंह, किशन सिंह, ओंकार सिंह, रश पाल सिंह, राजेश खन्ना, जगदीश चंद्र, राम स्वरूप सहित भारी संख्या में पेंशनर उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें