फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुच्छाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मोबाइल सांसद सेवा व प्रयास संस्था के सौजन्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुच्छाली में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की गई तथा उनके हीमोग्लोबिन स्तर की जांच भी की गई। जिन बच्चों में खून की कमी पाई गई, उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में डॉ. अंशु एवं उनकी पूरी टीम में रितु,सेजल ,शेखर, ने सेवाएं दीं। वहीं स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा,अध्यापिका उमा देवी, अध्यापक अंकुश सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौके पर उपस्थित रहे। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें