हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्ठा कूफर में संपन्न हुई। यह जानकारी लेक्चरर संघ के मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रदेश की इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी जिलों के जिला प्रधानों एवं अन्य पदाधिकारी वर्ग ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में लेक्चरर वर्ग के लंबित पड़े मामलों पर व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि लेक्चरर संघ की मुख्य मांगों में स्कूल प्रिंसिपल की पदोन्नति सूची जारी करना, लंबित पड़े डीए का भुगतान करना, यदि छठी से 12वीं तक लेक्चरर पढ़ाएंगे तब इसके साथ लेक्चरर को प्रिंसिपल प्रमोशन में सौ परिषद हिस्सेदारी देना, जिन शिक्षकों की इंक्रीमेंट रिजल्ट के कारण रुकी है उन्हें एक बार वार्निंग देकर राहत देना, क्लस्टर सिस्टम व अन्य मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।