लठियाणी बाजार के समीप पुल के नीचे लगातार कूड़ा-कचरा फेंके जाने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। प्लास्टिक, गंदगी और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के जमा होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है तथा जल स्रोतों के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कचरा फेंकने पर रोक लगाई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।