फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: लाल सिंगी स्कूल के पास दोबारा ब्लॉक होने लगा नाले का पानी

ऊना जिले के गांव लाल सिंगी में सड़क किनारे नाले का पानी गंदगी की कारण ब्लॉक हो रहा। पानी ओवरफ्लो होकर साथ लगते गांव के प्राथमिक स्कूल और प्रवासियों की बस्ती में घुस रहा। प्रवासियों की झुग्गियों व आसपास स्थित दुकानों से प्लास्टिक का कचरा नाले में फेंका जा रहा। इस वजह से पानी का बहाव रुक गया और पानी झुग्गियों और प्राथमिक स्कूल लाल सिंगी के परिसर में घुस रहा। हालांकि, कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले की कुछ हद तक सफाई की गई। लेकिन अब समस्या दोबारा पैदा हो गई है। स्थानीय लोग इसके स्थायी हल की मांग उठा रहे हैं। पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग के किनारों पर गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। इससे विपरीत इन नालों में गंदगी साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस मार्ग से दिन-रात सैकड़ों वाहनों और राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इन नालों में गिरने से कभी कोई हादसा हो सकता है। दूसरी तरफ नालों की समय-समय पर सफाई न होने से इस गंदगी रहती है। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग केएस ठाकुर ने कहा कि स्थानीय लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नाले की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। उसमें प्लास्टिक या अन्य पदार्थ नहीं फेंके जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें