प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को छुट्टी का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की चहल-पहल बनी रही और दोपहर बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें पुराने बस स्टैंड से भी आगे तक पहुंच गईं। मंदिर परिसर से लेकर मां के दर्शन स्थल तक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर में तैनात भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्ड जवानों ने मोर्चा संभाला।