फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: पैदल यात्रा कर राजस्थान से मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे छह श्रद्धालु

राजस्थान से मां चिंतपूर्णी के दरबार तक पैदल यात्रा कर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सभी को हैरान कर दिया। इन भक्तों ने 23 जुलाई को राजस्थान से अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी और अब वे मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे हैं। इस यात्रा में कुल छह लोग शामिल हैं, जिन्होंने श्रद्धा और भक्ति का अनोखा उदाहरण पेश किया। मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने राजस्थान के अजीजपुर गांव से 23 जुलाई को यह यात्रा शुरू की थी। मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचने पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, पुजारी भूषण कालिया, जीत लाल कालिया ने इन भक्तों को माता रानी की चुनरी और प्रसाद देकर सम्मान किया। पुजारी बारीदार सभा ने इन भक्तों के रहने और खाने का भी इंतजाम किया है। बरसात के मौसम में भी इन छह भक्तों की आस्था डगमगाई नहीं और लगातार पैदल यात्रा करते रहे। श्रद्धालुओं की उम्र 60 से 70 साल के बीच की है। इनमें से एक श्रद्धालु राजस्थान से चिंतपूर्णी मंदिर की दंडवत यात्रा भी कर चुका है। ये सभी माता रानी के भक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं और खेतीबाड़ी का काम करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें