देवभूमि फाउंडेशन की ओर से पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए सूखे और हरे चारे की खेप भेजी। इसमें यूथ क्लब पंजोआ के युवाओं ने भी इलाके से राहत सामग्री एकत्रित करने में पूरा सहयोग दिया और देवभूमि फाउंडेशन ने इस पुनीत कार्य में सभी दानी सज्जनों का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। प्रिंस राजपूत ने कहा कि एकत्रित की गई सामग्री डेरा बाबा गुरु नानक में समर्पित की जाएगी ताकि आगे जाकर सही हाथों में जरूरतमंद और बाढ़ प्रभावित इलाकों के पीड़ितों को मिल सके। उन्होंने इस सहयोग के लिए सभी दानी सज्जनों का आभार प्रकट किया है और कहा कि इस तरह से ही हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़े तो इस तरह की आपदाओं से पार पाया जा सकता है। इस दौरान वाणिज्य प्रवक्ता अंजू कुमारी सहित यूथ क्लब पंजोआ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 20 टन मिस सुख चारा 200 पिस मच्छरदानी और 200 बोरी चोकर सहित अन्य खेप रवाना की गई।