फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: यूजीसी नियमों को निरस्त करने की उठाई मांग, 2 फरवरी को आक्रोश रैली

यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशभर में चल रही बहस और असंतोष अब जिला स्तर पर भी खुलकर सामने आने लगा है। हाल ही में माननीय उच्चतम न्यायालय की ओर से इन नियमों पर अस्थायी रोक लगाए जाने के बावजूद सामान्य वर्ग ने इसे पर्याप्त कदम नहीं मानते हुए इसे निरस्त करने की मांग तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सामान्य वर्ग के युवाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आगामी आंदोलन की औपचारिक सूचना दी। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ये नियम न केवल सामाजिक एकता को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि विभिन्न वर्गों के बीच भ्रम और असंतोष भी पैदा कर रहे हैं। युवाओं का मानना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना ही समाज के हितों की रक्षा का सबसे मजबूत माध्यम है और इसी उद्देश्य से 2 फरवरी को आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें