महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत के जश्न में ऊना जिले में क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई। इस अवसर पर काफी संख्या में युवा जिला के पंजावर चौक में एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए जहां एक ओर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं महिला खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन की जमकर तारीफ की । कांग्रेस नेता राणा रणजीत मनकोटिया का कहना है कि महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत हुई है और उन्होंने इस मौके पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है