पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में चलाए जा रहे 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के निदेशक पारुल वीरदी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागियों की लिखित व एवं मौखिक परीक्षा लेने के लिए मास्टर ट्रेनर एवं आकलन करता कृतिका एवं हरमेश राजपूत उपस्थित रहे। जिन्होंने 36 प्रतिभागियों के लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली तथा सभी प्रतिभागी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जिला ऊना के बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा इसके बाद उन्हें बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके तथा आने वाली 11 अक्टूबर से पीएनबी आरसिटी कार्यालय में बंबू वर्क एंड क्राफ्ट के प्रोडक्ट बनाने का 13 दिवसीय प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण शीघ्र अति शीघ्र कार्यालय में आकर करवा ली तथा अपना आधार कार्ड राशन कार्ड तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आए। यह प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जा रहा है तथा रहने खाने-पीने भर्ती एवं प्रशिक्षण सामग्री भी निशुल्क प्रदान की जाएगी तथा प्रतिभागी को आगे चलकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी से किया जाएगा।