बरसात के मौसम में चलते मंडी में हुई आपदा के लोगों के आशियाने बह गए। जिसके चलते मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी आपदा से प्रभावित पीड़ितों की मदद को हाथ आगे बढ़ाएगा। शुक्रवार को श्रावण अष्टमी मेले को लेकर हुई बैठक में पुजारी बारीदार सभा के प्रधान और रविंद्र छिंदा ने बैठक में बोलते हुए कहा कि मंडी जिले में बरसात के मौसम में लोगों के घर बह गए कई जानें चली गई। ऐसे में मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी को भी इन पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और एक बड़ी धनराशि इस आपदा के लिए देनी चाहिए। जिसको लेकर एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी आपदा के समय हमेशा हर किसी की मदद को आगे आया है। मंडी में आपदा से प्रभावितों की मदद को लेकर डीसी ऊना से चर्चा हुई है और डीसी ऊना ने भी आपदा में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राहत के लिए सहमति जताई है और इसको लेकर शीघ्र निर्णय लेकर मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी की तरफ से धनराशि दी जाएगी।