फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी मंदिर सुगम पास मामले में सरकार पर भाजपा का हमला, बलबीर चौधरी बोले- एफआईआर के बाद जांच ठप

श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम पासों से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले को लेकर भाजपा ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को चिंतपूर्णी में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बावजूद जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं की है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। बलबीर चौधरी ने कहा कि जब मंदिर में सुगम दर्शन व्यवस्था लागू की गई थी, तभी भाजपा ने इसमें भ्रष्टाचार की आशंका जताई थी। अब मंदिर प्रशासन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज होने के बाद भाजपा की आशंकाएं सही साबित होती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन की जांच में 19 जून के रिकॉर्ड में डिजिटल भुगतान से जुड़े कई संदिग्ध लेन-देन सामने आए थे। आरोप है कि एक ही ट्रांजैक्शन आईडी और मोबाइल नंबर का कई बार इस्तेमाल किया गया। इसी आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन इसके बाद जांच में कोई उल्लेखनीय कार्रवाई नहीं हुई। पत्रकार वार्ता के दौरान बलबीर चौधरी ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में संलिप्त बताए जा रहे अधिकारी मुख्यमंत्री के करीबी हैं, इसलिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो पिछले तीन वर्षों के सभी रिकॉर्ड की गहन जांच कराई जाए। उनका दावा था कि इससे बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा इस मामले को लगातार उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के बजाय उसे संरक्षण दे रही है। साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराकर वास्तविक दोषियों को कानून के दायरे में लाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें