फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सुगम दर्शन पास मामले की जांच तेज, एडीसी ऊना ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचकर परखी व्यवस्था

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पास व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। उपायुक्त ऊना के निर्देशों के बाद अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल ने शुक्रवार को मंदिर पहुंचकर मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुगम दर्शन पास जारी करने की प्रक्रिया, संबंधित रिकॉर्ड और श्रद्धालुओं को जारी किए गए पासों का सत्यापन किया। एडीसी ने मंदिर परिसर में लिफ्ट के समीप संचालित सुगम दर्शन पास काउंटर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पास जारी करने की प्रक्रिया का चरणबद्ध तरीके से जायजा लिया और उपलब्ध दस्तावेजों व रिकॉर्ड की भी समीक्षा की। साथ ही यह भी देखा कि श्रद्धालुओं को किस प्रक्रिया के तहत सुगम दर्शन पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एडीसी ईशांत जसवाल ने बताया कि सुगम दर्शन पास व्यवस्था में सामने आई संभावित अनियमितताओं और कथित फर्जी पास बनाए जाने के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों, दस्तावेजों और रिकॉर्ड के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त ऊना को सौंपी जाएगी। इसके बाद प्रशासन नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी तथा मंदिर प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने जांच टीम को आवश्यक जानकारी और रिकॉर्ड उपलब्ध कराए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें