फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में पंचायत प्रधान समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक बबलू ने किया स्वागत

ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय राजनीतिक मजबूती मिली, जब ग्राम पंचायत धर्मशाल महंता की प्रधान सुरेश कुमारी सहित करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुरेश कुमारी, वंदना कुमारी, रानी देवी, विशाखा, रिया, मनंत, निर्मला, पल्लवी, रीना, साक्षी, विशम्बरी, रीमा देवी, उर्मिला, रजनी, सर्वजीत पुरी, निखिल शर्मा, हेमराज, यशपाल संधू, गुरमीत और लतेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। कांग्रेस में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें