फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरवाईं स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने सुना परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाई में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण देखा । इसमें 175 बच्चों ने परीक्षा पर चर्चा देखी और बच्चों ने सीखा कि किस तरह से हम परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं । यहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। विद्यार्थियों से हुए संवाद को भी सभी ने उत्सुकता से सुना और समझा। इस समय बच्चों के मन में परीक्षा का दबाव है, जिससे बच्चे तनाव का शिकार हो जाते हैं। परीक्षा पर चर्चा के बाद बच्चे भी परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के बाद प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें