नंगल से संतोषगढ़ की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अजौली गांव में लगे टोल नाके पर सोमवार हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से दो टोल कर्मियों की मौत हो गई। एक टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि सामने से लाल रंग की कार सड़क के बीचों-बीच से गुजर रहे एक दो पहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में बैरियर में जा घुसी। इससे यह हादसा पेश आया है।