फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौकीमन्यार स्कूल में हुआ कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इसमें विधार्थियों को उनके आने वाले भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से डॉ. राकेश कुमार ने शिरकत की। राकेश कुमार ने सभी विधार्थियों को उनके आने वाले जीवन में और मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ हेमंत कुमार विनायक एनटीटी हमीरपुर, डॉ. आरसी साहनी डीआरडीओ ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सभी वैज्ञानिकों की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं को कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के लिए बहुमूल्य जानकारी दी और आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, भगवान सिंह विजय शर्मा, अश्वनी चौधरी, संजीव रांगडा , अशोक कुमार,निशा शर्मा, शर्मिला शर्मा सोनिका शर्मा,सीमा शर्मा, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, सिकंदर सैणी, दिनेश कुमार, सुरेश कुमार, कुसुमलता, अनु बाला, विजय अग्निहोत्री सहित अन्य स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्य व बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें