11 जनवरी को ऊना में भाजपा प्रदेश पंचायतीराज प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा पार्टी कार्यालय ऊना में विभिन्न मंडलों और प्रकोष्ठों की बैठक के दौरान दी और कहा कि पार्टी के विभिन्न मंडलों और प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित की जा रही है और फीडबैक जुटाई जा रही है ।उन्होंने कहा कि जो मंडल और प्रकोष्ठ गठित करने से रह गए हैं उन्हें भी तय समय में गठित कर दिया जाएगा।