फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुटलैहड़ के बुढ़ार में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया जनसभा को संबोधित

अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 May 2024 07:29 PM IST

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बुढ़ार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जो वादा करके सत्ता में आई है। वर्तमान में कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। बेरोजगारों की फौज खड़ी है और राज्यसभा के चुनाव में 43 विधायकों वाली सरकार हार गई और 25 विधायकों वाली पार्टी जीतकर आगे आई है। उन्होंने कहा है कि राम के नाम पर ऐसे बाहरी राज्य के प्रत्याशी को उतार दिया गया। जो कि राम मंदिर का निर्माण का विरोध करते रहे और कहा कि राम काल्पनिक थे। उन्होंने कहा कि श्री राम हमारे आराध्य हैं और हम सनातनी हैं और इस तरह के जो रवैया कांग्रेस पार्टी के नेता ने अपनाया है। उसके विरोध के चलते प्रदेश के 9 विधायकों ने अपने अंतरात्मा की आवाज को सुनकर राज्यसभा में सबके सामने वोट डाला है। कहा कि इन चुनावों में जनता ही प्रदेश सरकार को आईना दिखाएंगे और प्रदेश में 4 जून को लोकसभा सहित उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत दर्ज होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें