फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवाईं: राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

भरवाईं । राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में भारतीय डाक विभाग के सौजन्य से ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय प्रकृति मां को पत्र एवं प्रकृति संरक्षण करने का संकल्प रखा गया। इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग की धलवाड़ी शाखा के प्रभारी पुनीत विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पत्रों के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त किया। उन्होंने प्रकृति को माँ के समान बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने मानवीय गतिविधियों के कारण प्रकृति को हो रहे नुकसान, बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें