बंगाणा ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय खाद्य दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों को भोजन का महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पाठशाला की विभिन्न कक्षाओं के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छठी व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रार्थनासभा में पाठशाला के प्रत्येक विद्यार्थी को भोजन को व्यर्थ ना गंवाने और उसे जरूरतमंद लोगों को प्रदान करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह ने बच्चों को अपने घर, विवाह या अन्य कार्यक्रमों में प्ररोसे जाने वाली सामाग्री को जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने व बचे हुए खाने को भूखे व जरूरतमंद लोगों को प्रदान करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित, प्रवक्ता वाणिज्य व एनएसएस प्रभावी पवन कुमार, प्रवक्ता विकास बंगा, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान से सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता जीव विज्ञान पूनम जगोता, प्रवक्ता अर्थशास्त्र मदन लाल, प्रवक्ता रसायन शास्त्र प्रमोद कुमार, प्रवक्ता इतिहास शुभा प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र सुरेंद्र कुमार, अध्यापक वीरेंद्र कुमार, अध्यापक संजीव कुमार, अध्यापक सुरेश कुमार, अध्यापक सोनिया ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।