राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन ऊना जिले के विभिन्न उपमंडलों से आए कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक मंच पर सुर, लय और भाव की त्रिवेणी का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि ऑडिशन 8 से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि नामी कलाकारों, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा प्रसिद्ध कलाकारों को ऑडिशन से छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन में भाग लेना अनिवार्य है। इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं या स्टेट लेवलह रोली उत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।