फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज से की भेंट

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शुक्रवार दोपहर को संत बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां पहुंचे। यहां उन्होंने जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा लाल महाराज से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज सनातन धर्म, सेवा, मानवता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा जी न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश की शान हैं और अपने सत्संग, सेवा व प्रेरणाओं से समाज को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। कुलदीप पठानिया ने आश्रम में हो रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस दौरान राज्य अनुसुचित जाति योग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, विधायक विवके शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू, डीसी जतिन लाल सहित अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें