फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भारत-पाक तनाव के बीच चिंतपूर्णी मंदिर में बढ़ी चौकसी, चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को दिया जा रहा प्रवेश

भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल के शक्तिपीठों में पुलिस की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। चिंतपूर्णी मंदिर में एकाएक श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। गुरुवार को चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा खुद चिंतपूर्णी के साथ लगते सभी क्षेत्र की पेट्रोलिंग करते नजर आए। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से आ रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध हिमाचल में ना आ जाए। चिंतपूर्णी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस की चौकसी में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें