फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंब की पलक शर्मा ने एनडीए के लिए पास की लिखित परीक्षा, सेना में अधिकारी बनना सपना

बेटियां अब उन क्षेत्रों में भी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से युवकों का दबदबा रहता था। सेना में भर्ती होना या अधिकारी बनना, यह अधिकांश युवकों का सपना रहता है। इसके लिए वह विशेष रूप से तैयारी भी करते हैं। अब इस क्षेत्र में बेटियां भी उन्हें चुनौती दे रही हैं। गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की छात्रा पलक शर्मा ने एनडीए के लिए लिखित परीक्षा पास कर ली है। गगरेट निवासी पलक शर्मा के पिता अजय गौतम व्यवसायी हैं। पलक ने बताया कि उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। पलक शर्मा ने जेईई मेन में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि, 12वीं कक्षा में 92 प्रतिशत अंक लिए हैं। वह अब एसएसबी साक्षात्कार की तैयारी कर रही हैं। पलक का सपना सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। इसके लिए परिवार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें