फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना के भरवाईं में सड़क से 20 फुट गहरी खाई में गिरा कबाड़ से भरा ट्रक

ऊना जिले के चिंतपूर्णी थाना से कुछ ही दूरी पर भरवाईं में रात को कबाड़ से भरा एक ट्रक सड़क से उतरकर 20 फुट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक के खाई में गिरने की सूचना जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो चिंतपूर्णी फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक से ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। एक डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर को अग्निशमन कर्मियों ने खाई से निकालकर सड़क तक सकुशल पहुंचाया। इसके बाद हादसे में घायल हुए ट्रक चालक को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। ट्रक चालक के सिर पर चोट आने के कारण उसे सिटी स्कैन के लिए जालंधर ले जाया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक रात को कबाड़ को लेकर गगरेट की तरफ जाना था लेकिन रास्ता भूलने के कारण ड्राइवर ट्रक लेकर भरवाईं की तरफ पहुंच गया। चौक से पहले ही कोई जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें