ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव दुगियार में स्थित बाबा पहाड़िया मंदिर में गांव वासियों ने शनिवार को क्षेत्र में भीषण गर्मी के निजात के लिए इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन करवाया। राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।