फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कलरूही में अवैध खनन कर रही जेसीबी का दो लाख रुपए का चालान

एसडीएम अंब ने कलरूही में अवैध खनन कर रही जेसीबी का दो लाख रुपए का चालान और पांच ट्रैक्टरों का पांच पांच हजार रुपए का चालान किया है। अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रशासन हरकत में आ गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से क्षेत्र में समय समय पर अवैध खनन को लेकर चालान किए जाते हैं। परंतु एसडीएम की तरफ से लगभग सन् 2018 के बाद से संभवत: किसी प्रकार की बड़ी कार्यवाही इस संबंध में सामने नहीं आई थी। परंतु एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने इस सिलसिले में रविवार को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कलरूही में एक स्थान पर चल रहे अवैध खनन के मामले में मौके पर जाकर एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर को पकड़ा। इस मौके पर हैरानीजनक मामला यह सामने आया कि जिन ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध खनन का सामान ढोया जा रहा था। उन ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट नहीं थी। जिस पर प्रशासन ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि वाहनों पर नंबर प्लेट ना होने के कारण एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए थे। जेसीबी का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ऑर्डर के तहत दो लाख रुपए का चालान किया गया है। जबकि पांच ट्रैक्टर का माईनिंग एक्ट के तहत पांच पांच हजार रुपए का चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक और अवैध गतिविधि पर प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें