जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मैसर्ज अगस्त्या इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी में चार पद भरने के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया गया। जिसमें 16 युवा इंटरव्यू देने पहुंचे। कैरियर काउंसलर कृति भारद्वाज ने बताया कि इसमें 1 पद सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन, 1 पद एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट और सेल एग्जीक्यूटिव के दो पद शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और एसएफओ प्रमाण पत्र होना जरुरी है। इस पद के लिए 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया है। एक्पोर्ट-इम्पोर्ट स्पेशियलिस्ट पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन और एक-दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा सेल एग्जीक्यूटिव पद के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ एक-दो साल का अनुभव तथा वेतन 20 हज़ार रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। सेल एग्जीक्यटिव पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन पदों के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने आए युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिसमें पांच युवा शॉर्टलिस्ट किए गए।