फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कड़ाके की ठंड के बीच चिंतपूर्णी मंदिर में नहीं लगीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
छह हजार श्रद्धालुओं ने टेका माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा
विज्ञापन


लोहड़ी पर्व से एक दिन पहले नहीं दिखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। लोहड़ी त्योहार के चलते रविवार के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। दिनभर लगने वाली लाइनें नदारद रहीं। कड़ाके की ठंड में छह हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरी। दूसरी ओर रात के समय हुई बरसात के बाद मौसम काफी ठंडा हो जाने से भी श्रद्धालुओं की संख्या पर असर दिखा। स्थानीय दुकानदारों राजेश कालेब, दिनेश, गोपाल, रजनीश कुमार, रमन, नवीन, मोनू आदि ने बताया कि जब भी कोई त्योहार आता है तो चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या नाममात्र ही रह जाती है। श्रद्धालु घरों में ही त्योहार मनाने में व्यस्त रहते हैं। इससे कारोबार पर भी असर पड़ता है। दिनभर श्रद्धालुओं की संख्या में भरी कमी के चलते उन्हें खाली ही बैठना पड़ा। दूसरी ओर पंजाब से दर्शनों के लिए आए अरुण , सुच्चा सिंह ने बताया कि रविवार होने के बावजूद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को नहीं मिली, न ही लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। चंद मिनटों में ही दर्शन कर भक्त लौट गए। होम गार्ड प्लाटून कमांडर जगीरी लाल ने बताया रविवार को छह हजार के करीब श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को माता के दर्शनों के लिए लगने वाली लाइनें नदारद थीं। दूसरी ओर बारिश के मौसम का भी असर रहा।
विज्ञापन


बाक्स

विधानसभा अध्यक्ष ने भरी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी
भरवाईं (ऊना)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरकर सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी नभ कालिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और हवन पूजन भी करवाया गया। इस मौके पर एसडीएम सचिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को माता रानी की फोटो भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माता रानी के दरबार में हाजिरी भरकर उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से ही हमारा देश और प्रदेश समृद्धि की ओर बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें