फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वयं सहायता समूहों को दिए 85 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र

Tue, 07 Jan 2025 08:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र देते उपायुक्त जतिन लाल। -स्रोतः डीपीआरओ
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत सोमवार को डीआरडीए हाल ऊना में ऋण दिवस आयोजित किया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला के 50 स्वयं सहायता समूहों को लगभग 85 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र जारी किए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। 2024-25 के लिए ऊना जिले को 19 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 10 करोड़ रुपये तक के ऋण अब तक स्वीकृत किए जा चुके हैं। स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृत करने में ऊना जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
इस दौरान उपायुक्त ने बेहतरीन कार्य करने वाले बैंकों, खंड विकास अधिकारियों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध करवाएं, ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय रहते प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि 10 से 25 दिसंबर तक स्वयं सहायता समूहों के लिए बैंक लोन उपलब्ध करवाने के लिए ऋण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत 337 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीडीओ हरोली वीरेंद्र कुमार, बीडीओ गगरेट सुरेंद्र जेतली, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार, एलडीएम ऊना लहरी मल, पीएनबी प्रबंधक हरोली अभिनव श्रीवास्तव, डीपीएम ज्योति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें