फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसीएल टर्मिनल क्षेत्र होगा नो ड्रोन फ्लाई जोन : एसडीएम

Tue, 07 Jan 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
आईओसीएल टर्मिनल ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम विश्व देव मोहन चौहान । संवाद
विज्ञापन
ऊना। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ऊना टर्मिनल क्षेत्र नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही आईओसीएल में सुरक्षा समिति का भी गठन किया जाएगा। यह फैसला सोमवार को सोमवार को एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा समन्वय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान आईओसीएल टर्मिनल की सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन, सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई। एसडीएम ने सुरक्षा उपायों को लागू करने में जिला प्रशासन और टर्मिनल के बीच मजबूत समन्वय बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि ऊना टर्मिनल को ड्रोन गतिविधियों से सुरक्षित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में निर्णय भी लिया कि ऊना टर्मिनल को नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा समिति के गठन के लिए उपायुक्त से मंजूरी लेकर आवश्यक दस्तावेजों को शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आईओसीएल टर्मिनल का स्थानीय प्रशासन और टर्मिनल प्रबंधन संयुक्त निरीक्षण करेंगे। साथ ही सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए तीन महीने बाद बैठक की जाएगी।
इस दौरान टर्मिनल उप महाप्रबंधक एसके सिंह ने वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था जैसे एक्सेस कंट्रोल, सीसीटीवी कवरेज और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल पर जानकारी दी। इसके साथ ही आईबी इंचार्ज ने अनधिकृत ड्रोन गतिविधियों सहित संभावित खतरों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएचओ मैहतपुर मस्त राम नायक, आइबी इंचार्ज ऊना जसविंदर सिंह, दिनेश राणा सहित टर्मिनल प्रबंधन के सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें