फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जायका परियोजना की टीम ने लिया जदारी, ध्याडी व धाली गांवों में विकास कार्यों का जायजा

जायका परियोजना की राज्य स्तरीय टीम ने लिया जादरी ध्याडी धाली में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया । राज्य परियोजना निदेशक डॉक्टर सुनील चौहान सहित उप परियोजना निदेशक डॉक्टर राजेश, एसएमएस राकेश, डीपीएम सोलन डॉ. राजेंद्र ठाकुर, बीपीएम सोलन डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर तन्वी सूद, मार्केटिंग ऑफिसर निशांत ठाकुर कनिष्ठ अभियंता शिवानी कृषि अधिकारी सपना, कृषि प्रसार अधिकारी अभिषेक चौहान, सहित कई अन्य अधिकारी टीम में मौजूद रहे। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा की वर्टिकल फार्मिंग मल्टी लेयरिंग करके कम से कम जमीन से ज्यादा से ज्यादा पैदावार ली जा सकती है । उन्होंने कहा कि थोड़ी जगह से ज्यादा पैदावार लेने में यह कृषि ज्यादा फायदेमंद हो सकती है । उन्होंने किसानों को मोटिवेट करते हुए कहा कि जाइका वेजिटेबल गार्डन बनाकर प्राकृतिक खेती को आप अपनाए। उन्होंने हाइड्रोपोनिक खेती के बारे में भी किसानों से संवाद स्थापित किया । उन्होंने कृषि क्षेत्र में काम रहे युवाओं से बातचीत करते हुए कहा कि अपना घर अपना परिवार अपना रोजगार के फार्मूले अपनाए । अपने लिए बाहर रोजगार न ढूंढे कृषि के क्षेत्र में अपना रोजगार पैदा करने की आपर संभावनाएं हैं, इसलिए युवा प्राकृतिक खेती को अपनाएं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें