यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सोलन में नाबार्ड सोलन एवं यूको बैंक सोलन के संयुक्त सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा चलाए जा रहे विशेष डिजिटल जागरूकता सप्ताह के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूको बैंक, जोनल ऑफिस सोलन की जोनल मैनेजर रचना मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला से एलडीओ राहुल जोशी, यूको बैंक सोलन की एलडीएम तमन्ना मोदगिल, नाबार्ड सोलन के डीडीएम अशोक चौहान तथा आर सेटी सोलन की निदेशक श्रीमती मीनू बारिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला से एलडीओ राहुल जोशी ने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा चलाए जा रहे विशेष डिजिटल जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।