फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: धर्मपुर तक ट्रेनसेट का हुआ ट्रायल, जांची खामियां

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर धर्मपुर रेलवे स्टेशन तक दूसरे दिन ट्रेनसेट का ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान रेलवे बोर्ड के कर्मचारी समेत बेंगलुरु और चेन्नई से आई कंपनी की टीम भी मौजूद रही। दूसरे दिन बिजली का लोड और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई और खामियां जांची गई। डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (डीएचएमयू) कालका का आगामी दिनों में भी ट्रायल होना है। इसके लिए बोर्ड की टीम ने प्लान बनाया है। ट्रेन सेट में भी खिड़कियों का आकार काफी बड़ा बनाया है। इससे लोग आसानी से प्रदेश की सुंदर वादियां निहार सकेंगे। ट्रेन सेट के बाहर भी चित्रकला बनाई है जो लोगों को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा ट्रेन सेट में एक से दूसरी बोगी को भी जोड़ा गया है। इंजन भी बोगी भी ही दोनाें ओर दिया है। इंजन के साथ बोगी में 19-19 सीटें हैं जबकि बीच वाले कोच में 21 सीटें दी गई है। एलईडी और फायर सेफ्टी सिस्टम भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें