फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: पंजैहरा स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर चिट्टे के प्रति किया जागरूक

नालागढ़ उप मंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में हिमाचल सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम एंटी चिट्टा अभियान के तहत पंजेहरा स्कूल में तीन दिन से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी के रूप में बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत प्रधान राजिंन्द्र कुमार तथा पाठशाला की प्रधानाचार्या संगीता ने इस रैली को रवाना किया। पुलिस की पेट्रोलिंग जीप ने भी इस रैली का पाठशाला से लेकर सोबन माजरा तक तथा सोबन माजरा से पाठशाला तक रैली को एसकोरट किया। एक दो एक दो, नशे को तुम छोड़ दो तथा चिट्टा भगाओ, देश बचाओ के नारे लगाकर पंजेहरा गांव के लोगों, दुकानदारों व व्यापारियों को जागरुक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें